UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 10 फरवरी से शुरू होकर तीन मार्च तक सात अलग-अलग चरणों में मतदान होगा। इस बीच, प्रत्याशियों ने जोरशोर से प्रचार भी शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के विधायक काफी अमीर माने जाते हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2004 से अब तक चुने गए उत्तर प्रदेश के विधायकों की औसतन संपत्ति 4.60 करोड़ रुपये है। मतलब ज्यादातर विधायक करोड़पति ही हैं।
‘अमर उजाला’ ने 2017 में चुने गए विधायकों का हलफनामा चेक किया और इसमें से प्रदेश के टॉप-10 अमीर विधायकों की सूची तैयार की है। इसमें छह विधायक ऐसे हैं जिन्होंने केवल 10वीं से 12वीं तक की पढ़ाई ही की है। सबसे अमीर विधायकों की सूची में पहले और दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीते विधायक हैं। पांच विधायक भाजपा के हैं, एक विधायक ने चुनाव के बाद भाजपा जॉइन कर ली। तीन अमीर विधायक बसपा के हैं, जबकि एक विधायक समाजवादी पार्टी का। पढ़िए पूरी लिस्ट…
1. शाह आलम ऊर्फ गुड्डू जमाली
बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर आजमगढ़ के मुबारकपुर सीट से जीत हासिल की थी। मायावती ने उन्हें बसपा विधानमंडल दल का नेता भी बनाया था, लेकिन नवंबर 2021 में उन्होंने बसपा को ही झटका दे दिया। अब वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। पेशे से कारोबारी हैं।
2017 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के आधार पर जमाली के पास कुल करीब 118 करोड़ की संपत्ति है।
जामिया मिलिया इस्लामिया से 1993 में बी.कॉम की पढ़ाई की है।
जमाली के ऊपर 2017 तक कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं था।
उनके पास एक पिस्टल और एक राइफल है।
जमाली के नाम एक टोयटा कार है।
2.70 करोड़ के करीब की एग्रीकल्चर लैंड और 2.32 करोड़ की नॉन एग्रीकल्चर लैंड है।
2. विनय शंकर तिवारी
3. रानी पक्षालिका सिंह
4. नंद गोपाल गुप्ता नंदी
5. अजय प्रताप सिंह
6. सुचिस्मिता मौर्य
7. ओम कुमार
8. सुभाष पासी
9. उमाशंकर सिंह
10. सहेंद्र सिंह
यूपी के 10 सबसे अमीर विधायकों की सूची में आखिरी नंबर पर बागपत जिले के छपरौली विधानसभा सीट से चुने गए सहेंद्र सिंह का नाम शामिल है। 2017 में सहेंद्र ने आरएलडी के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। सहेंद्र के नाम 38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।
- 57 साल के सहेंद्र ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।
- इनके नाम 38 करोड़ से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है।
- 2017 चुनाव के दौरान इनके पास 79 हजार कैश, 23 लाख रुपये से ज्यादा बैंक डिपॉजिट थे।
- सहेंद्र के पास 41.39 लाख रुपये के गहने हैं।
- इनके पास 3.53 करोड़ रुपये की एग्रीकल्चरल लैंड, 5.80 करोड़ रुपये की रेजिडेंशियल बिल्डिंग है।