Jharkhand Crime News कांग्रेस नेता की करतूत से हर कोई हैरान है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। वह हजारीबाग जिले के पड़ोसी राज्य बिहार में महिला को ले जाकर एक होटल में दुष्कर्म करता था। वह इलाके में चर्चित चेहरा है।
Jharkhand Crime News यह कहानी है कांग्रेस के एक ऐसे नेता की, जिसने हवस की आग बुझाने के लिए एक महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। उस वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं उस बेबस महिला के जिस्म से खेलने लगा। यौन संबंध बनाने लगा। महिला की जिंदगी उसने तबाह कर दी।
पंचायत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप रखी है पार्टी ने
जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के चौपारण क्षेत्र की यह कहानी है। पांडेयबारा के कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला का अश्लील वीडियो बना लिया है। इसकी शिकायत खुद महिला ने पुलिस से की। इसके बाद चौपारण थाने की पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मजदूरी का काम करती है पीड़ित महिला
बताया जा रहा कि पीड़िता एक मजदूर है। उसने आरोप लगाया है कि आरोपित उसका वीडियो बनाकर कई दिनों से शारीरिक शोषण कर रहा था। इस कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहती थी। लोकलाज की डर से वह कुछ नहीं बोल पा रही थी। बेहद परेशान होने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में इसकी शिकायत की।
पुलिस कई दिनों से मामले की कर रही थी जांच
उधर, इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मजदूरी दिलाने के नाम पर बुलाकर किया दुष्कर्म
मालूम हो कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण वह मजदूरी करने के लिए पांडेयबारा के निर्माणाधीन पेट्रोल पंप में जाती थी। इस दौरान काम दिलाने के एवज में पांडेयबारा निवासी सत्यनारायण पांडेय लगातार शारीरिक शोषण करता रहता था।
बिहार के एक होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि आरोपित एक दिन मजदूरी की राशि देने के नाम पर पांडेयबारा स्थित नवनिर्मित पेट्रोल पंप बुलाया। उसको बाइक पर बैठाकर बिहार के एक होटल में ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।