छुट्टियां मनाने गई महिला की हाइट 4 इंच हो गई छोटी जी हाँ एक महिला के साथ छुट्टियों के दौरान ऐसा हादसा हो गया कि उसके बाद से उसका पूरा जीवन ही बदल गया। वो वॉटर स्लाइड से जख्मी हो गई, रीढ़ की हड्डी पर चोट आई। डॉक्टर्स ने उसका ऑपरेशन किया, जिसके बाद से उसकी हाइट 4 इंच छोटी हो गई। अब यह महिला इंश्योरेंस कंपनी और वॉटर पार्क कंपनी से मुआवजे की मांग को लेकर कोर्ट के पास पहुंची है।
यूके में एक महिला के साथ विचित्र घटना हुई। वो स्पेन में अपनी छुट्टियों के दिन सेलिब्रेट कर रही थी। वो वॉटर पार्क में गई थी, Majorca के वॉटर स्लाइड में उसके साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसके बाद उसकी पूरी जिंदगी में ही बदलाव आ गया। जी हां, महिला की 4 इंच हाइट ही छोटी हो गई। इस महिला का नाम जेनिफर प्रोक्टर है। इस पार्क में मस्ती करते हुए उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें काफी दिक्कत हुई। यह हादसा उनके साथ साल 2019 में हुआ था। अब उन्होंने अपने नुकसान की भरपाई के लिए इस वॉटर पार्क की कंपनी से 5 लाख यूरो की मांग रखी है।
OMG: महिला के प्राइवेट पार्ट में 4 सालों से फंसा था कांच का ग्लास, डॉक्टर्स के उड़ गए होश
40 फीट ऊंचा था यह वॉटर स्लाइड
रिपोर्ट के मुताबिक, 27 वर्षीय जेनिफर 40 फीट ऊंचे वॉटर स्लाइड से नीचे आ रही थी। तभी उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई। उन्हें तुरंत ही आपातकाल में अस्पताल ले जाया गया। अक्वालैंड वॉटर पार्क में हुए इस हादसे के बाद महिला की सर्जरी की गई। जिसके कारण उसकी हाइट 4 इंच कम हो गई। उन्होंने बताया कि तीसरी राइड में उनके साथ यह हादसा हुआ। वो जब तक संभल पाती तब तक वो पुल से जा टकराई और उन्हें चोट लग गई। जब उन्हें चोट लगी तो वो तैर नहीं पा रही थी।
यूक्रेनी लड़कियां आज कल चीनी पुरुषों में दोगुनी दिलचस्पी दिखा रही है, ये है वजह
उन छुट्टियों में बदल गई पूरी जिंदगी
उन्होंने बताया कि उनकी उनका ऑपरेशन हादसे के तीन दिन बाद हुआ। जबकि उन्हें अस्पताल पहले ही ले जाया जा चुका था। ऑपरेशन के बाद वो यह देखकर हैरान थी कि 5 फीट 11 इंच से उनकी हाइट 5 फीट 7 इंच रह गई। उन्होंने सोचा था कि वो अपनी छुट्टियों को एंजॉय करेंगी लेकिन इन छुट्टियों में सबकुछ बदल गया। परिवार और दोस्तों से दूर उन्हें विदेश में सर्जरी करवानी पड़ी इसे भी वो अपनी लाइफ का बुरा तजुर्बा मानती हैं।
कंपनी के खिलाफ लेने वाली हैं लीगल एक्शन
जेनिफर इस हादसे से पहले टीचर थीं। लेकिन इस इंजरी के बाद से उन्हें काम छोड़ना पड़ा। अब वो इस वॉटर पार्क की कंपनी Spanish leisure corporation Aspro Ocio S.A, और बीमा कंपनी Liberty Seguros के खिलाफ लीगल एक्शन लेने जा रही हैं। उन्होंने कोर्ट में मामला दायर कर दिया है। जेनिफर की वकील कैथरीन डील कहती हैं कि उन्हें ऐसे टूटे हुए वॉटर स्लाइड यूज नहीं करने चाहिए, यहां किसी की लाइफ को में खतरे में डालने वाला काम है। यहां तक कि जब वो राइड पर जा रही थी कि तो किसी ने उन्हें बताया भी नहीं था, इंस्ट्रकशन भी नहीं दिए थे।