- Advertisement -
वैश्विक महामारी कोरोना और कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) का संक्रमण दुनियाभर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ज्यादातर देश इसके संक्रमण से बचने के लिए पाबंदियां समेत कई एहतियाती कदम उटा रहे हैं। न्यूजीलैंड में भी कोरोना संक्रमण का खौफ देखने को मिल रहा है। यहां कम्युनिटी स्प्रेड को रोकने के लिए सरकार ने कई कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस बीच देश की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न (Prime Minister Jacinda Ardern) ने अपनी शादी को रद्द कर दिया है।
प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने रविवार को कहा कि देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के चलते मैंने अपनी शादी कैंसिल कर दी है। उन्होंने अपनी शादी को लेकर कहा- मेरी शादी आगे नहीं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के परिदृश्य में फंसने वाले लोगों के प्रति खेद है। वे बोलीं- मैं इससे अलग नहीं हूं। मैं यह कहने की हिम्मत करती हूं। हजारों न्यूजीलैड के लोगों ने महामारी में विनाशकारी परिणाम देखे हैं। इसमें सबसे अधिक परेशानी उन्हें होती है जिनके जानने वाली संक्रमित होते हैं।
दरअसल न्यूजीलैंड में एक शादी के बाद ओमिक्रॉन के 9 केस सामने आए थे। इसके बाद से यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। नए प्रतिबंधों के तहत, बार और रेस्टोरेंट और शादी जैसे कार्यक्रमों में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। इसके अलावा अगर कार्यक्रम स्थल पर वैक्सीन पास नहीं है, तो सिर्फ 25 लोग शामिल हो सकते हैं।
आपको बता दें कि अर्डर्न 2017 में न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं थी, पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने सत्ता में फिर वापसी की थी। उन्होंने अपनी लेबर पार्टी को आधी सदी में सबसे बड़ी चुनावी जीत दिलाई। जेसिंडा अर्डर्न अपने लंबे समय से मित्र क्लार्क गेफोर्ड से शादी करने जा रही हैं। 40 साल की जेसिंडा अर्डर्न 2019 में अपने बॉयफ्रेंड और टीवी होस्ट गेफोर्ड से एंगेज हुई थीं।
- Advertisement -